फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चटोली के युवक की हरियाणा के मुरथल में सड़क हादसे में मौत

Mon, 11 Sep 2023 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चुवाड़ी (चंबा)। विधानसभा क्षेत्र भटियात की बैनेट पंचायत के चटोली निवासी संजू पुत्र राजिंद्र की मुरथल हरियाणा सरहद के पास रविवार दोपहर 12:00 बजे सड़क हादसे में मौत हो गई।
विज्ञापन

घायल को कड़ी मशक्कत के बाद वाहन से निकालकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत करार दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। सोमवार को पैतृक श्मशानघाट पर मृतक का विधि विधान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
जानकारी अनुसार 31 वर्षीय संजू दो बहनों का इकलौता भाई था। ड्राइविंग सीखने के बाद वह बद्दी-नालागढ़ गया था। वहां से कार लेकर दिल्ली की ओर जा रहा था। मुरथल के पास हरियाणा की सीमा पर गाड़ी की ब्रेक न लगने के कारण कार ट्रक से जा टकराई और चालक भी कार में फंस गया। कड़ी मशक्कत के बाद क्रेन के जरिये गाड़ी को खींचा गया और संजू को निकाल कर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यहां चिकित्सक ने उसे मृत करार दे दिया। मृतक की मीनाक्षी के साथ एक वर्ष पूर्व शादी हुई थी। रात के 12 बजे जब उसकी मौत हुई तो सोमवार अल सुबह 6:00 बजे उसके घर पर बेटी ने जन्म लिया। मृतक की पत्नी का रो-रो के बुरा हाल है। हादसे की सूचना मिलने के बाद सभी लोग हरियाणा के लिए रवाना हो गए। पोस्टमार्टम के बाद शव को घर पहुंचाया गया। पैतृक श्मशानघाट पर उसका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें