फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चंबा कॉलेज में होगा युवा उत्सव, विजेताओं को मिलेंगे नकद इनाम

Sun, 24 Nov 2024 11:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। नेहरू युवा केंद्र चंबा और युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के सौजन्य से छह दिसंबर को राजकीय महाविद्यालय चंबा (सुल्तानपुर) के परिसर में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस उत्सव में विभिन्न सांस्कृतिक और शैक्षिक प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। इनमें लेखन, चित्रकला, फोटोग्राफी, भाषण, लोक नृत्य, साइंस मेला (एकल) और साइंस मेला (समूह) शामिल हैं।
विज्ञापन

उत्सव के दौरान होने वाली प्रतियोगिताओं के पहले तीन विजेताओं को नकद धनराशि से पुरस्कृत किया जाएगा। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागियों को क्रमशः 5000, 2500 और 1500 रुपये की राशि दी जाएगी। लोक नृत्य के विजेताओं को 7000, 5000 और 3000 रुपये की राशि मिलेगी।
लेखन, चित्रकला और फोटोग्राफी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को 2500, 1500 और 1000 रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। साइंस मेला (एकल) में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को क्रमशः 3000, 2000 और 1500 रुपये की राशि दी जाएगी, जबकि साइंस मेला (समूह) में विजेताओं को 7000, 5000 और 3000 रुपये इनाम में मिलेंगे।
विज्ञापन

जिला युवा अधिकारी विवेक कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम में जिला स्तर से चयनित प्रतिभागी राज्य स्तर पर और फिर राज्य स्तर से चयनित प्रतिभागी राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेंगे। उन्होंने इच्छुक युवाओं से अनुरोध किया कि वे तीन दिसंबर से पूर्व नेहरू युवा केंद्र चंबा में अपना पंजीकरण करवा लें। पंजीकरण फॉर्म नेहरू युवा केंद्र के कार्यालय या मेल के माध्यम से प्राप्त और जमा किए जा सकते हैं। इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रतिभागी की आयु 15 से 29 वर्ष के बीच होनी चाहिए, जो 30 दिसंबर 2024 तक निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें