फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सलूणी में अतिक्रमण पर चला पीला पंजा, 14 दुकाने और ढाबे तोड़े

Sun, 24 Nov 2024 11:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के सलूणी में अवैध निर्माण को हटाती लोक निर्माण विभाग की जेसीबी। संवाद
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। उपमंडल मुख्यालय सलूणी के मुख्य चौक और आसपास अतिक्रमण कर बनाई 14 दुकानों और ढाबों को लोक निर्माण विभाग की टीम ने पुलिस के साथ मिलकर हटा दिया। इस कार्रवाई से अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप मच गया। विभाग ने सख्त चेतावनी दी है कि यदि दोबारा अतिक्रमण किया गया तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

न्यायालय के आदेश पर शनिवार सुबह लोक निर्माण विभाग की टीम पुलिस बल और मशीनरी के साथ सलूणी चौक पहुंची। अतिक्रमण हटाने के लिए जेसीबी मशीन और ट्रक का उपयोग किया गया। विभागीय टीम ने दुकानदारों को सामान हटाने के निर्देश दिए। इसके बाद देखते ही देखते सब्जी, ढाबे, चाय की दुकानें और बेकरी समेत अन्य अवैध निर्माण मलबे में तब्दील हो गए।
कार्रवाई के बाद सड़क को पूरी तरह से साफ कर दिया गया। इससे वाहन चालकों, राहगीरों और विद्यार्थियों को जाम की समस्या से राहत मिली। सलूणी चौक पर अक्सर ट्रैफिक जाम की समस्या रहती थी जो अब अतिक्रमण हटने से कम होगी। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता हिमांशु वर्मा ने बताया कि उच्च न्यायालय के आदेश के तहत यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एक माह पहले अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किया गया था, लेकिन उन्होंने इसे नजरअंदाज कर दिया। अब यदि दोबारा अतिक्रमण किया गया, तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। सलूणी चौक पर अतिक्रमण हटने के बाद अब वाहन चालकों और राहगीरों को सुगम यातायात का अनुभव होगा। पहले यहां अक्सर जाम लगने की समस्या रहती थी।

चंबा के सलूणी में अवैध निर्माण को हटाती लोक निर्माण विभाग की जेसीबी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें