चंबा। सलूणी उपमंडल की टिकरू पंचायत में खेतों में काम करते समय ढांक में गिरने से 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान नीरज पुत्र शेर सिंह निवासी टिकरू के रूप में हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर करीब तीन बजे नीरज खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक पांव फिसलने से वह गहरी ढांक में जा गिरा। हादसे के बाद परिजन उसे बेसुध हालत में नागरिक अस्पताल सलूणी ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पंचायत प्रधान ने घटना की सूचना किहार थाना पुलिस को दी। पुलिस टीम ने अस्पताल पहुंचकर शव कब्जे में लिया। रात होने के कारण सोमवार को पोस्टमार्टम नहीं हो सका। मंगलवार को मेडिकल कॉलेज चंबा में शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद