बनीखेत (चंबा)। बनीखेत में बेसुध होकर गिरने के बाद युवक की मौत हो गई है। इसकी पहचान पहचान संजीव कुमार (37) पुत्र केशव राम गांव टाला डाकघर चनेड़ के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि युवक दिमागी तौर से बीमार था। उसका इलाज पठानकोट अस्पताल में चल रहा था। बीते दिन युवक घर को लौट रहा था। जैसे ही युवक बनीखेत स्थित एक निजी होटल के समीप पहुंचा तो उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसे उल्टी हुई। इसके बाद वह बेसुध होकर सड़क पर गिर पड़ा। आसपास खड़े लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस टीम के पहुंचने पर स्थानीय लोगों की मदद से युवक को डलहौजी अस्पताल पहुंचाया गया। यहां चिकित्सक ने युवक को मृत करार दिया। पुलिस देखरेख में शव का पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। उधर, डीएसपी डलहौजी हेमंत ठाकुर ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद