फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: गरनोटा छिंज मेले में पहलवानों ने दिखाया दमखम

Wed, 05 Jun 2024 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा में सिहुंता के गरनोटा में छिंज मेले के दौरान दाव पेच लगाते पहलवान।संवाद
विज्ञापन
सिहुंता (चंबा)। ग्राम पंचायत गरनोटा में स्थित छिंज मेला मैदान में बुधवार को छिंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कमेटी प्रबंधन ने सुबह 11:00 बजे ढोल की थाप पर झंडा रस्म अदा की।
विज्ञापन

छिंज में जिला चंबा के विभिन्न हिस्सों के पहलवानों समेत बिलासपुर, कांगड़ा, ऊना से पहुंचे पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया। छिंज मेला कमेटी के प्रधान पवन शर्मा ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी गरनोटा में छिंज मेले का आयोजन किया गया। दोपहर बाद अचानक से मौसम ने करवट बदली। मूसलाधार बारिश के बीच भी पहलवान दांव पेच लड़ाते नजर आए। अचानक बारिश बढ़ने पर छिंज कुछ समय के लिए रोक दी। साढ़े पांच बजे फिर छिंज शुरू की गई। गरनोटा छिंज मेले में बड़ी माली 51 हजार और छोटी माली 40 हजार रुपये की रखी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें