फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मंच पर हुनर दिखाने वाले नन्हे सितारों को मिला सम्मान

Sun, 29 Nov 2026 10:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्रेड हार्ट स्कूल के समारोह में नर्सरी से दूसरी कक्षा तक के बच्चों को बांटे प्रमाणपत्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
डलहौजी (चंबा)। सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, डलहौजी के गार्डन विला में नर्सरी से कक्षा दूसरी तक के विद्यार्थियों के लिए दो दिवसीय पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले बच्चों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
समारोह में चित्रकला, नृत्य, अंग्रेजी और हिंदी कविता पाठ, भाषण तथा फैंसी ड्रेस प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने वाले विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। विद्यालय की प्रधानाचार्या सिस्टर मॉली चेरियन ने बच्चों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बच्चों को अधिक से अधिक मंच उपलब्ध करवाना विद्यालय का उद्देश्य है, ताकि उनमें आत्मविश्वास और मंच पर अपनी प्रतिभा प्रस्तुत करने का कौशल विकसित हो। पढ़ाई के साथ अन्य गतिविधियों में भागीदारी भी बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी है। ऐसी प्रतियोगिताएं उनकी रचनात्मकता और अभिव्यक्ति क्षमता को निखारती हैं। इस अवसर पर शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे। प्रमाणपत्र पाकर नन्हे प्रतिभागियों में खासा उत्साह दिखा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें