फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट के लिए क्रेज, प्रधान के साथ मिलकर युवा बना रहे मिट्टी की पिच

विज्ञापन
साच पंचायत के धरोट में क्रिकेट पिच को तैयार करने में जुटे युवा। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। जिले के युवाओं में क्रिकेट का क्रेज खूब देखने को मिल रहा है। विकास खंड चंबा के तहत ग्राम पंचायत साच के युवा इन दिनों प्रधान के साथ मिलकर मिट्टी की क्रिकेट पिच बनाने के लिए खूब पसीना बहा रहे हैं। युवाओं का कहना है कि इस पिच के बनने से वे क्रिकेट की बारीकियां सीख पाएंगे और टर्फ पिच में खेलने जैसा अनुभव प्राप्त होगा।
विज्ञापन

युवाओं की टोली को ग्राम पंचायत प्रधान कुलदीप सिंह का भी खूब सहयोग मिल रहा है। प्रधान ने जहां मैदान में मिट्टी के लिए पैसे खर्च किए हैं तो वहीं, पिच बनाने में युवाओं की मदद भी कर रहे हैं। पंचायत प्रधान कुलदीप सिंह ने बताया कि पंचायत की ओर से युवाओं को हर सहयोग दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि खेलों की तरफ युवाओं का रुझान तब बढ़ेगा, जब सुविधाएं पूरी होंगी।
उन्होंने कहा कि युवाओं को खेलों की ओर रुख करने के लिए हरसंभव कोशिश की जा रही है। उन्होंने बताया कि आगामी समय में युवा सेवाएं एवं खेल विभाग को भी खेल मैदान के लिए ज्ञापन सौंपा जाएगा। गौरतलब है कि गत साल सिमणी पंचायत के जन्दरेटा में भी कुछ युवाओं ने खेल मैदान का निर्माण किया गया था, जो काफी चर्चा में रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें