फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले भर में योग क्रियाओं से दिया निरोग रहने का संदेश

विज्ञापन
योग दिवस को लेकर योगा करते पैराडाइस चिल्ड्रन केयर सेंटर चुवाड़ी के दिव्यांग नौनिहाल। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर उपायुक्त डीसी राणा ने कहा कि योग हमारे ऋषि और मुनियों की कीर्ति देन है। योग तन-मन और आत्मा की शांति के लिए महत्वपूर्ण है। गौरतलब है कि उपायुक्त कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हाल में योग शिविर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इसमें उपायुक्त डीसी राणा, जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेश तोमर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एस अरुल कुमार, अतिरिक्त उपायुक्त मुकेश रेप्सवाल, सहायक आयुक्त रामप्रसाद शर्मा, एसडीएम शिवम प्रताप सिंह, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉक्टर अनिल गर्ग, आर्ट ऑफ लिविंग के जिला समन्वयक हेमंत, प्रभारी आयुर्वेदिक चिकित्सालय नीतू पांडा और आयुष विभाग के चिकित्सकों सहित अन्य संबंधित कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। योग शिविर के पश्चात स्वर्णिम हिमाचल जन जागरण समिति जिला इकाई चंबा ने लोगों को योग करवाया गया। जिलाध्यक्ष मदन लाल ने कहा कि योग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाकर अपने जीवन को हेल्दी, वेल्दी एंड हैप्पी बनाएं।
स्वास्थ्य विभाग चंबा और ममता हेल्थ इंस्टीट्यूट फॉर मदर एंड चाइल्ड के सहयोग से आरकेएस व जागृति प्रोजेक्ट के तहत योग सत्र का आयोजन हुआ। दयानंद मठ और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरौर के 42 बच्चों सहित ग्राम पंचायत मसरूंड और झुलाड़ा के 50 लोगों ने भाग लिया। जडेरा पंचायत में आयोजित सत्र में 20 लोगों ने भाग लिया। ट्रेनर सुमित सिंह दयानंद मठ और लेखराज ने लोगों को योग के बारे में बताया। राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला भरियां के विद्यार्थियों ने योगासन किया।
विज्ञापन

राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा, उदयपुर, सरोल, कियाणी, साहो सहित विभिन्न प्राथमिक, उच्च पाठशालाओं में भी ऑनलाइन माध्यम से अध्यापकों ने बच्चों को योग दिवस की विभिन्न क्रियाएं करवाई गई। कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा की प्रधानाचार्य मंजू जरयाल ने कहा कि ऑनलाइन माध्यम से छात्राओं की ओर से कई प्रकार की योग क्रियाएं करके अपनी फोटो भी स्कूल के विभिन्न ग्रुपों में शेयर की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें