अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता मेंप्रथम रहे महर्षि दयानंद
चंबा। अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस उपलक्ष्य पर भूरि सिंह संग्रहालय में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें चंबा के दस विद्यालयों के बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता संग्रहालय के सभागार में हुई।
इसका शुभारंभ संग्रहालय अध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर ने किया। डीएवी चंबा के प्रधानाचार्य अशोक गुलेरिया मुख्य अतिथि थे। प्रतियोगिता में महर्षि दयानंद मठ के छात्र यश वर्धन सिंह कपूर और अर्नव कपूर प्रथम, जवाहर नवोदय स्कूल चंबा की छात्राएं द्वितीय और डीएवी चंबा के छात्र तृतीय रहे। मुख्य अतिथि ने बच्चों को कला संस्कृति के प्रचार-प्रसार और उसके संवर्धन के बारे में जानकारी दी। महर्षि दयानंद मठ चंबा के अध्यापक केवल कृष्ण, अंकित शर्मा और मनीष कुमार भी मौजूद रहे। संवाद