फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: दो महीने से एक्सरे मशीन खराब, बाहर की लग रही दौड़

Mon, 18 Nov 2024 10:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चुवाड़ी (चंबा)। हजारों रुपये खर्च कर सिविल अस्पताल चुवाड़ी में स्थापित की एक्सरे मशीन शोपीस बनकर रह गई है। बीते दो माह से एक्सरे मशीन खराब पड़ी है। बार-बार दुरुस्त करवाने के बाद अब यह मशीन खराब हो रही है, जिसका खामियाजा चुवाड़ी क्षेत्र के मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। मरीज महंगे दामों पर निजी अस्पतालों और लैब में एक्सरे करवाने के लिए विवश हैं। जबकि, सरकारी अस्पताल में यह एक्सरे निशुल्क होते हैं। सोमवार को भी कई मरीज एक्सरे करवाने के लिए सिविल अस्पताल पहुंचे। लेकिन मशीन के खराब होने पर उन्हें निराश होकर वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन


गिरने से मुझे चोट लग गई थी। इसलिए मैं सिविल अस्पताल चुवाड़ी में एक्सरे करवाने के लिए पहुंचा। लेकिन यहां डॉक्टरों ने मशीन खराब होने का तर्क देकर बाहर ही एक्सरे करवाने की बात कही। निजी अस्पताल में एक्सरे करवाना काफी महंगा पड़ रहा है।
अथरव, मरीज
पिछले दो महीने से चुवाड़ी अस्पताल में एक्सरे की मशीन खराब पड़ी है। नई एक्सरे मशीन तो दूर खराब मशीन को भी दुरुस्त नहीं किया गया है। जहां एक्सरे निशुल्क हो जाते थे। अब उन्हें पैसे देकर निजी अस्पताल में एक्सरे करवाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

रूबी शर्मा, मरीज

सिविल अस्पताल चुवाड़ी में हर दिन सैकड़ों मरीज पहुंचते हैं। लेकिन यहां एक्सरे की सुविधा न मिलने पर उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
संयोगिता शर्मा, मरीज
सोमवार को एक्सरे करवाने के लिए सिविल अस्पताल पहुंची थी। लेकिन यहां आकर पता चला कि पिछले दो महीने से मशीन खराब पड़ी है। मजबूरन उन्हें पैसे देकर निजी अस्पताल में एक्सरे करवाना पड़ा।
प्रीतिका, मरीज

सिविल अस्पताल चुवाड़ी के एसएमओ डॉ. मोहन लाल का कहना है कि इस बारे में उच्चाधिकारी को अवगत करवा दिया गया है। नई एक्सरे मशीन स्थापित करवाने की आवश्यकता है। उम्मीद है कि जल्द समस्या का समाधान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें