फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: ढाडु-सलोडी संपर्क मार्ग बदहाल, लोगों ने मांगी राहत

Mon, 18 Nov 2024 10:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। ग्राम पंचायत भलेई के लोग बरसात में क्षतिग्रस्त हुई सड़क की मरम्मत न होने से परेशान हैं। ढाडु-सलोडी संपर्क मार्ग को लोक निर्माण विभाग ने 20 साल पहले बनाया था। लेकिन, छह माह पहले भारी बारिश के कारण सड़क को भारी क्षति पहुंची थी। जिसकी अभी तक मरम्मत नहीं हो पाई है। इसके कारण वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को आवाजाही करने में काफी परेशानी हो रही है। इसी समस्या को लेकर ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को उपायुक्त मुकेश रेपसवाल से मिला।
विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल में शामिल यासीन, अंग्रेज सिंह, मान सिंह, भूपेंद्र, बलदेव और पवन कुमार ने बताया कि वे जब भी सड़क की मरम्मत को लेकर विभाग के पास जाते हैं तो वहां पर उन्हें बजट की कमी का हवाला देकर टाल दिया जाता है। यही कारण है कि छह माह बीतने के बाद भी सड़क की मरम्मत नहीं हो पाई है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि सड़क की मरम्मत को लेकर शीघ्र उचित कदम उठाए जाएं। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने संबंधित विभाग के अधिकारी को मामले में त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें