चुवाड़ी (चंबा)। चुवाड़ी मैदान में छिंज मेले का आयोजन किया गया। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। मेला कमेटी ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। उन्हें सम्मानित भी किया। दंगल मेले में जिला सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों के पहलवानों ने भाग लिया।
दंगल मेला देखने काफी संख्या में लोग पहुंचे। पहलवानों के दांवपेंचों का लोगों ने खासा लुत्फ लिया। मुख्यातिथि ने कहा कि मेले लोक संस्कृति के संरक्षक हैं। ऐसे आयोजनों से युवा पीढ़ी को संस्कृति की जानकारी मिलती है। समिति पदाधिकारी सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। यह जानकारी समिति अध्यक्ष अरविंद पाठक ने दी। उन्होंने बताया कि मेले की सबसे बड़ी आकर्षण पहली माली होगी।
विजेता पहलवान को 1.20 लाख और उपविजेता को 80 हजार रुपये नकद पुरस्कार दिया जाएगा। दूसरी माली में विजेता को 70 हजार और उपविजेता को 50 हजार रुपये मिलेंगे। तीसरी माली के विजेता पहलवान को 35 हजार और उपविजेता को 25 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। संवाद