सिंगाधार छिंज मेले में छोटी माली के विजेता बने दिल्ली के सोनू
संवाद न्यूज एजेंसी
सलूणी (चंबा)। सिंगाधार में एक दिवसीय छिंज मेले का आयोजन किया गया। मेले में दूरदराज क्षेत्रों से पहुंचे पहलवानों ने कुश्ती के दांव-पेच दिखाकर दर्शकों का मनोरंजन किया।
छिंज की बड़ी माली में होशियारपुर के बिल्लू ने विजेता का खिताब अपने नाम किया। उन्हें 16 हजार रुपये रुपये का इनाम दिया गया। कैंथल के पीटी पहलवान उपविजेता रहे। उन्हें 15 हजार रुपये का इनाम दिया गया। छोटी माली में दिल्ली के सोनू विजेता और चंबा के नब्बु उपविजेता रहे। विजेता पहलवान को 11 हजार जबकि उपविजेता को 10 हजार रुपये की राशि पुरस्कार के रूप में दी गई।
मुख्य अतिथि डलहौजी के विधायक डीएस ठाकुर के बेटे राहुल ठाकुर रहे। उन्होंने मेला कमेटी को 25 हजार रुपये की राशि भेंट की। वहीं, छिंज के शुभारंभ पर पहुंचे भाजपा महासचिव विपिन जरयाल ने मेला कमेटी को 11 हजार रुपये प्रदान किए। मेला कमेटी अध्यक्ष किशोरी लाल ने बताया कि छिंज मेले को लेकर लोगों में खासा उत्साह रहा। संवाद