सलूणी (चंबा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भांदल में आयोजित सलूणी जोन अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता का समापन शनिवार को हुआ। समापन समारोह में मार्केटिंग कमेटी चंबा के चेयरमैन एवं जिला भाजपा अध्यक्ष डीएस ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कबड्डी प्रतियोगिता में सलूणी विजेता रहा और जबकि किहार उपविजेता के खिताब से संतोष करना पड़ा। वॉलीबाल प्रतियोगिता में भांदल स्कूल विजेता और सलूणी उपविजेता रहा। बैडमिंटन प्रतियोगिता में लाहरा स्कूल अव्वल रहा। जबकि डांड स्कूल उपविजेता बना। मार्च पास्ट का खिताब मेजबान स्कूल भांदल ने हासिल किया।
कुश्ती प्रतियोगिता में ओवरऑल विजेता का खिताब ऑयल स्कूल के नाम रहा। खो-खो में भजोत्रा की टीम ने तेलका को हराकर खिताब पर कब्जा किया। । कार्यक्रम के समापन समारोह में मौजूद मुख्यातिथि डीएस ठाकुर ने छात्रों की खेल प्रतिभा का सराहना की। उन्होंने स्कूली बच्चों से आह्वान किया है कि वे पढ़ाई के साथ-साथ खेल गतिविधियों में भी बढ़-चढ़ कर भाग लें।
इस मौके पर जोन प्रभारी भिंद्रो राम और समन्वयक वीर सिंह मौजूद रहे। 14 स्कूलों ने खेलकूद प्रतियोगिता में भाग नहीं लिया है। चार दिवसीय खेल प्रतियोगिता में सलूणी जोन के 14 स्कूलों ने भाग नहीं लिया है। इस पर विभाग ने सख्त आदेश जारी करते हुए स्कूलों से जवाब मांगा है। इन स्कूलों को अपना पक्ष रखना होगा। अन्यथा विभाग की ओर से एकतरफा कार्रवाई की जाएगी।