फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनावों के लिए तैयार रहें कार्यकर्ता : डॉ. जनकराज

Fri, 17 Apr 2026 10:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
होली (चंबा)। भरमौर के विधायक डॉ. जनकराज ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे पंचायत चुनावों के लिए तैयार रहें। उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से चुनावों के दौरान समर्थित उम्मीदवारों को उतारा जाएगा।
विज्ञापन

इसलिए सभी कार्यकर्ता उसी उम्मीदवार को समर्थन दें और भारी मतों से विजयी बनाएं। यह बात उन्होंने होली में आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान कही। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक ठाकुर भी मौजूद रहे। विधायक ने कार्यकर्ताओं को चुनावी टिप्स भी दिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि वे सोशल मीडिया में भ्रामक प्रचार न करें। पार्टी की ओर से ही उम्मीदवार तय किए जाएंगे। उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का भी आह्वान किया। इस मौके पर काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें