फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बालू-मेडिकल कॉलेज मार्ग को पक्का करने का कार्य शुरू

Mon, 02 Mar 2026 10:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग करवा रहा सॉलिंग और टारिंग का कार्य
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। बालू-मेडिकल कॉलेज वाया पक्काटाला मार्ग को पक्का करने का कार्य लोक निर्माण विभाग ने शुरू कर दिया है। कच्चे मार्ग पर सॉलिंग की जा रही है। इसके बाद टारिंग की जाएगी।
इस मार्ग के सुचारू होने से तीसा, डलहौजी, साहो सहित अन्य क्षेत्रों के लोगों को सुल्तानपुर से होते हुए वाया भरमौर चौक होकर जिला मुख्यालय पहुंचने के लिए पांच किलोमीटर का सफर नहीं करना पड़ेगा। बालू से एक किलोमीटर की दूरी तय कर सीधे मेडिकल कॉलेज पहुंच पाएंगे। इससे शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या भी काफी हद तक समाप्त होगी। पक्काटाला मोहल्ला को भूस्खलन से बचाने के लिए पहाड़ी पर सीमेंट स्प्रे का कार्य भी पूर्ण हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लंबे समय से वाया पक्का टाला मार्ग को वाहन योग्य बनाने की मांग कर रहे थे। साल खड्ड में मोटरेबल पुल बन चुका है। सड़क को टारिंग और सॉलिंग कर पक्का किया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जोगिंद्र शर्मा ने बताया कि पक्काटाला मार्ग पर पहाड़ी पर सीमेंट स्प्रे का कार्य पूरा हो चुका है। खड्ड में पुल भी बन चुका है। सड़क को पक्का करने का कार्य प्रगति पर है। आने वाले दिनों में लोगों को यहां शार्टकट मार्ग की सुविधा प्राप्त होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें