फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: करियां-बेली सड़क पर मेटल बिछाने का काम शुरू

Fri, 19 Jun 2026 10:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
एक दशक बाद सरेईं नाला से बेली तक चार किमी सड़क के निर्माण ने पकड़ी रफ्तार
विज्ञापन

तीन करोड़ की लागत से हो रहा निर्माण, क्षेत्र की ढाई हजार आबादी को मिलेगा लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
मैहला (चंबा)। करीब एक दशक से निर्माणाधीन करियां-बेली सड़क को लेकर क्षेत्रवासियों के लिए राहत भरी खबर है। लोक निर्माण विभाग ने करियां के सरेईं नाला से बेली तक चार किमी सड़क पर मेटल बिछाने का कार्य शुरू कर दिया है।
लंबे समय से अधूरी पड़ी सड़क पर निर्माण कार्य में तेजी आने से लोगों में खुशी और उम्मीद दोनों बढ़ी हैं। सड़क पर पहले दो परतों में मेटल बिछाया जाएगा। इसके बाद तारकोल बिछाने का कार्य शुरू होगा। यह निर्माण कार्य सरकारी ठेकेदार करवा रहा है। इस सड़क के बनने से बनाड़, गुवाड़, देहरूंई, फाट, बैली सहित अन्य गांवों की करीब ढाई हजार आबादी को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों में प्रताप चंद, रजनी, टेक चंद, रूमाल चंद, हितेश कुमार और हेम सिंह ने बताया कि वर्षों से खराब सड़क के कारण उन्हें आवाजाही में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। बरसात के दिनों में स्थिति और भी कठिन हो जाती थी। अब मेटल कार्य शुरू होने से लोगों को उम्मीद है कि जल्द ही सड़क पूरी तरह तैयार होकर यातायात के लिए सुगम बन जाएगी। करियां-बेली सड़क क्षेत्र के कई गांवों को जोड़ती है और इसके पूर्ण होने से न केवल आवागमन आसान होगा, बल्कि स्थानीय लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंच भी बेहतर तरीके से मिल सकेगी।लोक निर्माण विभाग से सेवानिवृत्त चंद्र मोहन ने मौके का निरीक्षण करने के बाद बताया कि सड़क निर्माण का यह चरण महत्वपूर्ण है। इसके पूरा होने से क्षेत्र के लोगों को बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि अब निर्माण कार्य बिना किसी बाधा के आगे बढ़ेगा। लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता जीत सिंह ठाकुर ने बताया कि सड़क पर तारकोल बिछने से क्षेत्र में आवाजाही ओर भी सुगम होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें