फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: शिक्षकों के पद नहीं भरे तो स्कूल नहीं भेजेंगे बच्चे

Fri, 19 Jun 2026 10:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएमश्री स्कूल सलूणी में क्रमिक अनशन के दूसरे दिन एसएमसी ने दी चेतावनी
विज्ञापन

दो दिन का दिया समय, मांगें न मानने पर आंदोलन उग्र करने की भी कही बात

संवाद न्यूज एजेंसी
सलूणी (चंबा)। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सलूणी में शिक्षकों के रिक्त पद भरने की मांग को लेकर स्कूल प्रबंधन समिति का क्रमिक अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा।
वीरवार देरशाम को बारिश के बीच भी एसएमसी पदाधिकारी स्कूल परिसर के बाहर तिरपाल के नीचे बैठे रहे। अनशन पर बैठे सदस्यों ने सरकार और शिक्षा विभाग को चेतावनी दी है कि दो दिन के भीतर अध्यापकों के पद नहीं भरे तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा। अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल भेजना बंद कर देंगे। दूसरे दिन अनशन को क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों का समर्थन मिला। सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग धरना स्थल पर पहुंचे और एसएमसी की मांगों का समर्थन किया। इस दौरान जिला शिकायत निवारण समिति सदस्य पवन ठाकुर, ब्याणा वार्ड सदस्य रेखा ठाकुर, सलूणी पंचायत के प्रधान मदन मोहन शर्मा, उपप्रधान प्रवीण शर्मा, पिछला डियूर के उपप्रधान ढीलो राम, मुकेश शर्मा, खरोठी पंचायत के उपप्रधान अविका प्रसाद और खरल पंचायत के उपप्रधान विनीत कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनशन पर बैठे एसएमसी अध्यक्ष देस राज, सदस्य दिनेश रमन, अंजू धीमान, मुकेश कुमार, रितु सूर्यवंशी, मनोज कुमार, सुनील कुमार और तुला राम ने बताया कि विद्यालय पिछले करीब दस वर्षों से शिक्षकों की भारी कमी से जूझ रहा है। इस समस्या को लेकर कई बार उपायुक्त और एसडीएम के माध्यम से सरकार और शिक्षा विभाग को प्रस्ताव भेजे हैं। क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे मंत्रियों को भी स्थिति से अवगत करवाया गया लेकिन आज तक ठोस समाधान नहीं निकल पाया। उधर, उच्च शिक्षा विभाग के उपनिदेशक डॉ. विकास महाजन ने कहा कि विभाग स्तर पर आवश्यक व्यवस्था करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें