फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: एचआरटीसी बसों में आज मुफ्त सफर करेंगी महिलाएं

Thu, 27 Aug 2026 10:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बसों में महिलाओं को सूर्योदय से सूर्यास्त तक निशुल्क बस सेवा का लाभ मिलेगा। इस दौरान महिलाओं से बस किराया नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन

जिला प्रशासन और एचआरटीसी ने महिलाओं से इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया है।
डीडीएम चंबा शुगल सिंह ने बताया कि सरकार की ओर से महिलाओं को एचआरटीसी बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की जा रही है। यह सुविधा सूर्योदय से सूर्यास्त तक लागू रहती है। उन्होंने कहा कि पात्र महिलाओं को यात्रा के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए निगम के चालकों और परिचालकों को निर्धारित नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी महिला को बस में बैठाने से इनकार किया जाता है, बस में किराया मांगा जाता है तो वे महिलाए 70181906863 या 94181912401 पर संपर्क कर सकते हैं। कहा कि इस प्रकार की शिकायत आने पर संबंधित चालक-परिचालक के साथ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें