फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवजात को टीका लगवाने के लिए घंटों बैठी रही महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चंबा अस्पताल में संचालित मातृ-शिशु कल्याण केंद्र में दोपहर एक बजे तक ताला लटका रहा। इसकी वजह से छोटे बच्चों को टीका लगवाने के लिए पहुंचे अभिभावक दोपहर तक केंद्र के बाहर बैठे रहे। सुबह से लेकर दोपहर तक इंतजार करने के बाद केंद्र का ताला खुला, तब जाकर अभिभावकों ने अपने शिशुओं को टीके लगवाए। मातृ-शिशु कल्याण केंद्र में नवजात बच्चों से लेकर अन्य बच्चों का टीकाकरण होता है। इसलिए वहां पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। लेकिन, शुक्रवार को केंद्र का ताला खोलने के लिए कोई कर्मचारी नहीं पहुंचा। सुबह से लेकर दोपहर तक कर्मचारी कहां गायब रहे, इसके बारे में स्वास्थ्य विभाग को भी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

शुक्रवार को आधा दर्जन महिलाएं अपने नवजात बच्चों को टीका लगवाने के लिए केंद्र में पहुंचीं, तो वहां पर कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। केंद्र के दरवाजे पर ताला लटका हुआ था, जिसकी वजह से महिलाएं अपने नवजात बच्चों को गोद में उठाकर केंद्र के बाहर बैठी रहीं। दोपहर एक बजे कर्मचारी केंद्र में पहुंचे तो नवजात को टीके लग पाए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर कपिल शर्मा ने बताया कि उनके ध्यान में यह मामला नहीं है। केंद्र में ताला क्यों लटका रहा, इसके बारे में पूरी जांच पड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें