चंबा। जिले में 66 वर्षीय व्यक्ति की मौत के साथ शुक्रवार को 43 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। संक्रमित की मौत के साथ कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा अब 140 पहुंच गया है। वहीं, संक्रमित आए लोगों को कोविड केयर सेंटरों और होम आइसोलेट करने के कार्य में स्वास्थ्य महकमा जुट गया है। सीएमओ डॉ. कपिल शर्मा ने बताया कि नौ जून को डनून निवासी 66 वर्षीय व्यक्ति रैट में कोरोना संक्रमित पाया गया। उसे कोविड केयर सेंटर में दाखिल करवाया गया। शुक्रवार पौने चार बजे मरीज ने दम तोड़ दिया।
स्वास्थ्य विभाग ने प्रोटोकॉल के तहत शव को सैनिटाइज करने के बाद जिप रैप कर परिजनों को सौंप दिया। मृतक कोरोना सहित अन्य बीमारियों से भी पीड़ित था। 18 जून को रैट में जांच के लिए भेजे गए 1219 सैंपलों में से 1196 सैंपल निगेटिव जबकि, 23 सैंपल पॉजिटिव पाए गए। वहीं, आरटीपीसीआर लैब में वीरवार को जांच के लिए भेजे गए 308 सैंपलों में से 285 सैंपल निगेटिव, तीन रिजेक्ट, जबकि 20 सैंपल पॉजिटिव पाए गए। संक्रमित लोग सलूणी, सरू, करिया, पल्यूर, टिकरीगढ़, सांडल, बेरूआ, खुशनगरी, जसौरगढ़, चचोट, बाथरी, गली, रजेरा, बथेड़ी, उटीच, चमेरा, कुपाहड़ा, बग्गा सलारा, डूला, मोहल्ला पक्काटाला, पियूहरा, सुकडाईबाई, सिहुंता, कंधवारा, भरमौर, भरमाणी, गरोला, गुलेई, ढांजू, बैरागढ़ और भंजराडू से ताल्लुक रखते हैं। संक्रमितों को स्थिति अनुसार होम आइसोलेट किया गया है।
कहा कि शुक्रवार को 92 लोग रिकवर हुए हैं तो 43 लोग संक्रमित पाए गए। वहीं, एक व्यक्ति की कोरोना से मौत हुई हैं। कहा कि जिले में 10883 लोग अब तक संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 10416 लोग स्वस्थ हुए हैं। वर्तमान में 322 लोग उपचाराधीन हैं।