फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनजातीय भवन बालू में मनाया जाएगा महिला दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। महिला एवं बाल विकास विभाग चंबा के सौजन्य से जिला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम जनजातीय भवन बालू में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में उपायुक्त चंबा डीसी राणा बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में उपायुक्त महिला सशक्तीकरण को लेकर कार्य करने वाली संस्थाओं को सम्मानित करेंगे। इस दौरान पोषण अभियान के तहत प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। जिला कार्यक्रम अधिकारी जगदीश राणा ने बताया कि कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। बताया कि सुबह साढ़े दस बजे कार्यक्रम शुरू होगा। कार्यक्रम में बेहतरीन कार्य करने वाली आंगनबाड़ी वर्करों और सहायिकाओं को भी सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में वर्ष 2019-20 में बोर्ड की दसवीं और जमा दो कक्षा की पांच-पांच मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। इनमें सीसे स्कूल परछोड़ की छात्रा स्वाति देवी, होली हिमालयन सीसे स्कूल चंबा की छात्रा हतिका, किड्स कैंप पब्लिक स्कूल चुवाड़ी की छात्रा अर्पिता जरयाल, डीएवी स्कूल भरमौर की मोनिका देवी, डीसीएम गुरुकुल पब्लिक स्कूल लचोड़ी की मुस्कान शर्मा, सीसे स्कूल धुलाड़ा की सविता कुमारी, गर्ल्स स्कूल चंबा की अमनप्रीत कौर, कियाणी स्कूल की अमीषा, सीसे स्कूल रायपुर की साक्षी देवी, सेंट स्टीफन सीनियर सेकेंडरी स्कूल चंबा की छात्रा देवांशी गौतम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें