फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: हरिराय मंदिर में महिलाओं ने किया भजन-कीर्तन

Mon, 19 Oct 2026 10:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। रामनवमी के उपलक्ष्य में चंबा के हरिराय मंदिर में महिलाओं ने भजन-कीर्तन कर भगवान श्रीराम की महिमा का गुणगान किया। इस दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से गूंज उठा।
विज्ञापन

महिलाओं ने भजन प्रस्तुत कर भगवान श्रीराम के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की और सुख-समृद्धि की कामना की। इस मौके पर सुनीता महाजन, प्रोमिला देवी, नीलम कुमारी, बिंदू कुमारी सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने सामूहिक रूप से भजन-कीर्तन किया। भगवान श्रीराम के जयकारों और भजनों से मंदिर का वातावरण भक्तिमय बना रहा। महिलाओं ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संदेश दिया। रामनवमी के अवसर पर मंदिर में धार्मिक गतिविधियों के आयोजन से श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला। महिलाओं ने मिलकर भजन गाए और राम नाम की महिमा का बखान किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें