फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक में उठीं पेंशनरों की मांगें

Mon, 19 Oct 2026 10:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
70 वर्ष की आयु पूरी करने वाले तीन और 80 वर्ष के 10 सदस्यों को किया सम्मानित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

तेलका (चंबा)। हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन इकाई भलेई की बैठक एसोसिएशन के अध्यक्ष उत्तम ठाकुर की अध्यक्षता में भलेई में हुई। बैठक में पेंशनरों की विभिन्न समस्याओं और लंबित मांगों पर चर्चा की गई। इस दौरान पेंशनरों की मांगों से संबंधित 14 सूत्रीय मांगपत्र पर भी विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन


बैठक में पेंशन संशोधन, महंगाई भत्ते के एरियर और अन्य वित्तीय लाभों से संबंधित मुद्दे उठाए गए। सदस्यों ने सरकार से पेंशनरों की लंबित मांगों का शीघ्र समाधान करने का आग्रह किया। इसके अलावा कोषागार की ओर जाने वाले क्षतिग्रस्त मार्ग की समस्या भी उठाई गई। सदस्यों ने कहा कि सड़क की खराब स्थिति के कारण पेंशनरों को आवाजाही में परेशानी होती है। उन्होंने संबंधित विभाग से मार्ग की मरम्मत करवाने की मांग की। बैठक के दौरान एसोसिएशन के वरिष्ठ सदस्यों को सम्मानित किया गया। 70 वर्ष की आयु पूरी करने वाले तीन और 80 वर्ष की आयु पूरी करने वाले 10 सदस्यों को स्मृति चिह्न, बैज और टोपी पहनाकर सम्मान दिया गया। बैठक में वर्ष 2026 से एसोसिएशन की सदस्यता शुल्क 1,000 रुपये निर्धारित करने का निर्णय भी लिया गया। बैठक में एसोसिएशन के उपाध्यक्ष गजेंद्र ठाकुर, सह सचिव हंसराज, कोषाध्यक्ष धर्मचंद, पूर्व नायब तहसीलदार कैलाश, पूर्व रेंजर अधिकारी कैलाश शर्मा, कर सिंह, बलदेव, महेंद्र प्रसाद, किशन और राकेश भारद्वाज सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें