फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजपुरा में मोटरसाइकिल से गिरी महिला, मौत

Sun, 31 Jul 2016 11:01 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा)
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा-तीसा मार्ग पर राजपुरा में हुए एक हादसे में महिला की मौत हो गई है। महिला चंबा से भलेई जा रहे एक युवक से लिफ्ट लेकर मोटरसाइकिल पर चढ़ी थी। सरोल में अचानक महिला अनियंत्रित होकर सिर के बल सड़क पर गिर पड़ी और उसके सिर में गहरी चोट लग गई।
विज्ञापन


हादसे के बाद युवक ने एंबुलेंस को घटना की जानकारी दी और महिला को क्षेत्रीय अस्पताल चंबा ले आया। लेकिन यहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला की पहचान रितु पत्नी अशोक कुमार निवासी ओबड़ी चंबा के रूप में हुई है। मोटरसाइकिल चला रहे युवक रविंद्र निवासी गांव चोली पंचायत कुपाहड़ा ने पुलिस को बताया कि रविवार को वह भलेई मंदिर जा रहा था। इस दौरान रास्ते में उसे महिला मिल गई।

महिला ने उससे लिफ्ट मांगी और मोटरसाइकिल पर बैठ गई। कुछ दूरी पर चलने के बाद अचानक महिला सिर के बल जमीन पर गिर पड़ी। उसके सिर से खून बहने लगा, जिसे देखकर उसने एंबुलेंस को फोन किया। उधर, पुलिस ने इस संबंध में मोटरसाइकिल चला रहे युवक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी वीर बहादुर ने बताया कि पुलिस मामले की पूरी छानबीन कर रही है। महिला का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं, हादसे की खबर मिलने के बाद महिला के परिजन अस्पताल पहुंच गए थे। उन्होंने पुलिस से मामले की गहराई तक जांच करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें