फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घास काटते वक्त पहाड़ी से गिरी महिला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। विकास खंड चंबा के तहत ग्राम पंचायत जडेरा में एक महिला की पहाड़ी में पांव फिसलने से मौत हो गई। यह हादसा मंगलवार को हुआ। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मेडिकल कॉलेज पहुंची। श्हां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू दी है। मृतक महिला की पहचान कमली देवी पत्नी दलीप कुमार गांव व डाकघर जडेरा के रूप में हुई। पुलिस ने सीआरपीसी के तहत 174 कार्रवाई की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार महिला पशुओं के लिए घर के समीप चारा लाने गई थी। महिला का घास काटते समय पांव फिसल गया। इस कारण महिला को गंभीर चोटें आई। महिला को उपचार के लिए चंबा मेडिकल लाया गया। मगर यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें