चंबा। नगर परिषद चंबा में दस जनवरी को होने वाले मतदान को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। मतदान के लिए शहर के 11 वार्डों में 16 पोलिंग स्टेशन स्थापित किए गए हैं। इन पोलिंग स्टेशनों में शहर के विभिन्न वार्डों के मतदाता मताधिकार का प्रयोग करने के लिए पहुंचेंगे। एसडीएम चंबा शिवम प्रताप सिंह ने बताया कि सुल्तानपुर वार्ड में डीआईसी कार्यालय में 1-965 तक और दूसरे पोलिंग स्टेशन प्राइमरी स्कूल ओबडी में 966 से लेकर 1930 तक मतदाता मतदान करेंगे।
इसके अलावा कसाकड़ा वार्ड के 1163 मतदाताओं के लिए प्राइमरी स्कूल कसाकड़ा, चौगान वार्ड के एक से लेकर 759 तक भूरि सिंह म्यूजियम के कमरा नंबर एक और 760 से 1518 तक भूरि सिंह म्यूजियम के कमरा नंबर दो में मतदान करेंगे। हटनाला वार्ड में 1 से 696 तक कॉलेज के कमरा नंबर एक और 697 से 1392 तक कॉलेज के स्टाफ रूम में मतदान करेंगे। जनसाली वार्ड के प्राइमरी स्कूल जनसाली, चौंतड़ा वार्ड के मतदाता गर्ल्स स्कूल चंबा में मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं।
इसके अलावा सुराड़ा वार्ड के मतदाता ब्वॉयज स्कूल चंबा, सपड़ी वार्ड के मतदाता प्राइमरी स्कूल समाने दी कोठी, धड़ोग वार्ड के मतदाता प्राइमरी स्कूल धड़ोग, जुलाहकड़ी वार्ड के एक से 853 तक मतदाता प्राइमरी स्कूल जुलाहकड़ी के कमरा नंबर चार और 854 से 1705 तक मतदाता प्राइमरी स्कूल जुलाहकड़ी के कमरा नंबर पांच और हरदासपुरा वार्ड के एक से लेकर 1223 तक मतदाता मिडल स्कूल हरदासपुरा के कक्षा नंबर सात और 1224 से 2446 नंबर तक मतदाता इसी स्कूल के कक्षा नंबर आठ में मतदान करेंगे। उन्होंने लोगों से आह्वान किया है कि वे मतदान करने के लिए जरूर जाएं।