फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की बैराडैम में गिरने से मौत, बेटी ने गलती से खाया जहर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। घास लेने गई महिला की पैर फिसलने के कारण बैरा डैम में गिरने से मौत हो गई है। मृतक महिला की पहचान गोदमू (42) पत्नी झांफर निवासी गांव चिल्ली तहसील चुराह जिला चंबा के रूप में हुई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि महिला शनिवार को सुबह करीब आठ बजे अपने घर से घास लाने डैम साइट की ओर गई थी। अचानक उसका पैर फिसल गया और वह डैम में गिर गई। करीब साढ़े नौ बजे किसी ने डैम में उसका शव देखा। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग भी वहां पहुंच गए और हादसे की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और महिला का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। बैरा डैम के कर्मचारियों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद महिला के शव को डैम से निकाला गया। उसके बाद अस्पताल तीसा में शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। उधर, गोदमू की 19 साल की बेटी ने गलती से जहरीला पदार्थ खा लिया, इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा ले आए, जहां युवती का उपचार चल रहा है।
युवती की हालत अब खतरे से बाहर है।
डीएसपी सलूणी शेर सिंह ने मामले की पुष्टि की है। कहा कि पोस्टमार्टम के बाद महिला का शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस गहनता से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें