फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के बीचोंबीच मोबाइल की दुकान में लगाई सेंध

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के बीचोंबीच मोबाइल की दुकान में लगाई सेंध
विज्ञापन

दीवार में छेद कर अंदर पहुंचे शातिर चोर
पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की खुली पोल
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। शहर के बीचोंबीच एक मोबाइल की दुकान से चोरों ने चोरी करने का प्रयास किया। हालांकि, इस वारदात के दौरान शातिरों ने मोबाइलों पर हाथ साफ नहीं किया है। मामले की सूचना मिलते ही शनिवार को सिटी पुलिस चौकी से टीम मौके पर पहुंची और घटना से जुड़े साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू कर दी। वहीं, दूसरी तरफ शहर में चोरी की इस वारदात से दुकानदारों में हड़कंप मच गया है। यह दुकान सिटी पुलिस चौकी से महज बीस मीटर की दूरी पर स्थित है। ऐसे में यहां चोरी की वारदात पुलिस के सुरक्षा के दावों की भी पोल खोल रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार यह दुकान नरेश महाजन पुत्र हेमराज महाजन मोहल्ला सुराड़ा की है। शनिवार सुबह जब सेल्समैन ने दुकान खोली तो वह दुकान की एक दीवार में छेद देखकर हैरान रह गया। सेल्समैन ने तुरंत इसकी सूचना दुकान मालिक को दी और दुकान मालिक ने पुलिस को इसके बारे में सूचित किया। पुलिस ने दुकानदार के बयान दर्ज किए। हालांकि, दुकान से शातिरों ने कुछ भी सामान नहीं चुराया है। वहीं, दूसरी तरफ शहर के बीचोंबीच पुलिस पहरे में इस तरह की वारदात के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म है। समस्त दुकानदारों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि शहर में गश्त बढ़ाई जाए। एसपी अरुल कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें