फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: भाई दूज पर महिलाओं ने उठाया मुफ्त सफर का लाभ

Wed, 11 Nov 2026 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
भैया दूज के उपलक्ष पर निगम की बस में निशुल्क बस सेवा का लाभउठाती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
सूर्योदय से सूर्यास्त तक मिली सुविधा, बनीखेत समेत आसपास के रूटों पर महिलाओं को राहत
विज्ञापन

भाइयों को तिलक लगाने पहुंचीं बहनों ने बनीखेत समेत आस-पास के रूटों पर उठाया लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
बनीखेत (चंबा)। भाई दूज पर भाइयों के माथे पर तिलक सजाने की राह इस बार बहनों के लिए आसान रही। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की साधारण बसों में बुधवार को महिलाओं ने बिना किराया चुकाए सफर किया।
बनीखेत से चंबा, पठानकोट, खैरी, बगढार, रंगड़ और मेल समेत आसपास के रूटों पर दिनभर महिलाएं इस सुविधा का लाभ उठाती रहीं। प्रदेश सरकार की ओर से सूर्योदय से सूर्यास्त तक निशुल्क यात्रा की सुविधा दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रीता देवी, विमला देवी, पिंकी देवी और आरती देवी ने बताया कि भाई दूज पर भाइयों को तिलक लगाने और परिवार के सदस्यों से मिलने के लिए उन्हें घर से बाहर जाना पड़ा। ऐसे में निशुल्क बस सेवा से आने-जाने का खर्च बचा। त्योहार पर सरकार की यह सुविधा महिलाओं के लिए काफी राहत देने वाली रही। प्रदेश सरकार रक्षाबंधन और भाई दूज पर महिलाओं को एचआरटीसी की साधारण बसों में निशुल्क सफर की सुविधा देती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें