फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba: हिमाचल के चंबा में दो बच्चों समेत महिला लापता, पुलिस थाने में दर्ज करवाई रिपोर्ट

Wed, 03 Aug 2022 11:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा

सार

चंबा में बच्चों के आधार कार्ड बनवाने के लिए गई महिला नीरो निवासी कुम्हारका गांव वापस घर नहीं लौटी है।  पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि लापता महिला की तलाश में टीम जुट गई है।
विज्ञापन
लापता(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के चंबा में बच्चों के आधार कार्ड बनवाने के लिए गई महिला नीरो निवासी  कुम्हारका गांव वापस घर नहीं लौटी है। परिवार ने महिला और बच्चों की तलाश अपने स्तर पर सभी रिश्तेदारों के यहां की लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। थकहार कर महिला के देवर ने पुलिस थाना चंबा में महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। महिला के देवर रिंकू पुत्र राम दयाल ने बताया कि 27 जुलाई को उसकी भाभी नीरो देवी अपने दो बच्चों पीयूष और मोहित को साथ लेकर आधार कार्ड बनवाने के लिए घर से सुबह निकलीं लेकिन वह वापस नहीं लौटी।

विज्ञापन


बताया कि महिला का 28 जुलाई से मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ है। उन्होंने जल्द महिला और बच्चों को तलाशने की गुहार पुलिस से की है। ग्राम पंचायत कुरैणा के वार्ड द्रबला की पूर्व वार्ड सदस्य सुरेखा देवी ने पुलिस अधीक्षक से मांग उठाई है कि लापता महिला और बच्चों को तलाशा जाए। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि लापता महिला की तलाश में टीम जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें