फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किहार थाना में महिला ने नाबालिग बेटी के अपहरण की दर्ज करवाई शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
सलूूूणी(चंबा)। किहार थाना में एक महिला ने अपनी नाबालिग बेटी के अपहरण की शिकायत दर्ज करवाई है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है। नाबालिग को तलाश करने के लिए पुलिस ने टीम भी गठित कर दी है।
विज्ञापन

महिला ने पुलिस को बताया कि चार मार्च को वह जरूरी कार्य से पठानकोट गई थी। घर पर उसकी नाबालिग बेटी व उसकी नानी थी। बेटी अपनी नानी को यह बोलकर घर से निकली कि वह दुुकान में सामान लेने जा रही है लेकिन शाम होने तक वह घर नहीं पहुंची। इसके बाद नानी ने उसे फोन करके इसकी सूचना दी। तीन दिनों तक वह अपनी बेटी को तलाश करने के लिए अपने स्तर पर प्रयास करती रही लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। अब पुलिस में जाकर शिकायत दर्ज करवाई। डीएसपी सलूूूणी शेर सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर किहार थाना में अपहरण का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की पूरी जांच पड़ताल कर रही है। जल्द ही नाबालिग को तलाश करके परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें