फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: घास काटते समय ढांक से गिरकर महिला की मौत

Sat, 26 Sep 2026 10:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास काटते समय खाई में गिरने के कारण 60 वर्षीय बीना देवी पत्नी ज्ञान चंद की मौत हो गई। हादसा केमलहाड़ू नाग के समीप जंगल में हुआ।
विज्ञापन

घटना के बाद से परिवार और गांव में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार बीना देवी अपनी बहू के साथ जंगल में घास काटने गई थीं। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से वह गहरी खाई में जा गिरीं। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं। बीना देवी की बहू ने घटना की सूचना ग्रामीणों और परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा घायल महिला को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा ले जाने की व्यवस्था की। हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में बीना देवी ने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन शव को वापस घर ले गए। महिला की मौत की सूचना मिलते ही गांव में मातम छा गया। बताया जा रहा है कि मृतका के दो बेटे और दो बेटियां हैं। चारों की शादी हो चुकी है। उधर, ग्राम पंचायत रजेरा के प्रधान बलबीर सिंह ने हादसे पर दुख जताते हुए प्रशासन से प्रभावित परिवार को नियमानुसार राहत राशि प्रदान करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि बीना देवी की मौत परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। प्रशासन को प्रभावित परिवार की हरसंभव सहायता करनी चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें