चंबा। पनेला क्षेत्र में रविवार को पशुओं के लिए चारा लेने गई 56 वर्षीय महिला की ढांक में गिरकर मौत हो गई। महिला की पहचान बजरो पत्नी प्रकाश चंद निवासी पनेला के रूप में हुई है।
विज्ञापन
वह घर के समीप चारा लेने गई थीं। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह गहरी ढांक में जा गिरीं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। वे महिला को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने अस्पताल में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार महिला की मौत ढांक में गिरने के कारण हुई है। पुलिस नियमानुसार कार्रवाई कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों की पुष्टि होगी। संवाद