फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बिना बारिश के सूखे खेत, गेहूं की फसल की बिजाई अटकी

Mon, 10 Nov 2025 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले में बिना बारिश के खेत सूख चुके हैं, जिससे गेहूं की फसल की बिजाई अटक गई है। बेबस किसान आसमान की ओर टकटकी लगाए बारिश का इंतजार कर रहे हैं। एक माह से जिले में बारिश नहीं हुई है, जिससे मिट्टी में नमी समाप्त हो चुकी है।
विज्ञापन

किसान मनोहर लाल, शेखर सिंह, महिंद्र कुमार, भूपेंद्र सिंह, ज्ञान सिंह और केवल कुमार ने बताया कि उन्होंने पहले ही बीज और खाद खरीदकर खेत तैयार कर लिए हैं, लेकिन बारिश न होने के कारण उन्हें बुवाई शुरू करने में देरी हो रही है।
अगर बारिश में और देर हुई तो गेहूं की पैदावार प्रभावित हो सकती है। उधर, कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. भूपेंद्र सिंह ने बताया कि इन दिनों बारिश की जरूरत है। गेहूं की बिजाई का समय है। बिना नमी के बिजाई करना मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें