फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्ता के लिए न बुलाया तो शिमला में करेंगे प्रदर्शन

विज्ञापन
चंबा में मांगो को लेकर प्रदर्शन करते एचआरटीसी संयुक्त समन्वय समिति चंबा के पदाधिकारी। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। हिमाचल पथ परिवहन निगम चंबा की संयुक्त समन्वय समिति की ओर से रविवार को गेट मीटिंग की गई। इसकी अध्यक्षता संयुक्त समन्वय समिति के अध्यक्ष ओम शंकर ने की। उन्होंने बताया कि नौ सितंबर से वे लगातार गेट मीटिंग कर रहे हैं और 13 सितंबर तक इसी तरह मीटिंग करते रहेंगे। उन्होंने बताया कि अगर प्रबंधन वार्ता के लिए नहीं बुलाता है तो 14 सितंबर को शिमला में प्रदर्शन किया जाएगा। कहा कि वे अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन, सरकार और प्रबंधन कोई सकारात्मक पहल नहीं कर रहा है।
विज्ञापन

बताया कि कई बार सरकार और प्रबंधन को मांगों के बारे में अवगत करवाया जा चुके हैं, लेकिन अभी तक उनकी मांगों को नहीं माना गया है। इसके चलते परिवहन कर्मियों में रोष है। पदाधिकारियों ने सरकार से मांग की है कि लंबित वित्तीय लाभों को जल्द जारी किया जाए।
साथ ही सेवानिवृत्त कर्मियों को पेंशन ग्रेच्युटी, लीव इन कैशमेंट और जीपीएफ का तुरंत भुगतान किया जाए। इस अवसर पर रमेश कुमार, सुशील कुमार, राकेश कुमार, तिलक राज, हितेश कुमार, सुरेश कुमार, प्रकाश चंद, राज कुमार, देव राज, लेख राज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें