फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: साच पास की बहाली के लिए अभी एक महीना करना होगा इंतजार

Sun, 05 May 2024 09:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के बैरागढ़ साच पास-किलाड़ मार्ग को बहाल करने में जुटी जेसीबी मशीन।संवाद
विज्ञापन
पांगी (चंबा)। पांगी घाटी के लोगों को वाया साच पास वाहनों के जरिये चंबा का सफर करने में उन्हें अभी एक महीना और इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग ने इस बार साच पास को बहाल करने का लक्ष्य 15 जून निर्धारित किया है। इससे पहले अप्रैल के अंत में साच पास वाहनों की आवाजाही के लिए खुल जाता था। दो वर्ष पहले जब अधीक्षण अभियंता जीत सिंह ठाकुर के पास लोक निर्माण विभाग मंडल पांगी के अधिशासी अभियंता का कार्यभार था तो उन्होंने अप्रैल के बीच में ही साच पास को खोलकर रिकॉर्ड कायम किया था। इतनी जल्दी कभी गर्मी के मौसम में साच पास यातायात के लिए बहाल नहीं हो पाया है। आमतौर पर मई माह के शुरू में साच पास को यातायात के लिए बहाल किया जाता था, लेकिन इस बार पांगीवासियों को जून माह में साच पास से होकर चंबा के लिए आवाजाही करने की सुविधा मिल पाएगी।

लोक निर्माण विभाग ने साच पास को बहाल करने के लिए चंबा और पांगी की तरफ से मशीनरी और मजदूर लगा रखे हैं, लेकिन बार-बार साच पास में हो रही बर्फबारी के चलते मार्ग को बहाल करने में परेशानी हो रही है। पांगी की तरफ से 19 किलोमीटर सड़क से बर्फ को हटाया जा चुका है, जबकि चंबा की तरफ से काला वन से आठ किलोमीटर आगे तक बर्फ हटाई जा चुकी है। 15 जून तक साच पास को बहाल करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसको लेकर पांगी वासी काफी चिंतित हैं, क्योंकि उन्हें वाया जेएंडके होकर चंबा के लिए आवाजाही करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता रवि शर्मा ने बताया कि बार-बार मौसम खराब होने की वजह से कार्य में बाधा पैदा हो रही है। साच पास को बहाल करवाने के लिए मशीनरी और मजदूरी पूरी मुस्तैदी के साथ कार्य कर रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें