फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: ढकोग से बन्नी के लिए दिन में दो घंटे वाहनों की आवाजाही पर रोक

Sun, 05 May 2024 09:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। ढकोग से बन्नी जाने वाले वाहनों की आवाजाही पर दो घंटे के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया गया है। यह प्रतिबंध छह से 30 मई तक रहेगा।
विज्ञापन

दरअसल, तरेला से थल्ला के लिए जीप योग्य सड़क का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। निर्माण कार्य के दौरान चट्टानें गिरने का खतरा बना हुआ है। ऐसे में यदि ढकोग से बन्नी मार्ग पर वाहनों की आवाजाही सुचारू रूप से होती रही तो किसी भी समय कोई अप्रिय घटना घट सकती है। ऐसे में लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एसडीएम भरमौर कुलबीर सिंह राणा ने ढकोब से बन्नी जाने वाले वाहनों की आवाजाही पर सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी किए हैं। अब इस समयावधि में ढकोग से बन्नी के लिए कोई भी वाहन नहीं जा सकेगा। इसके लिए पुलिस के कर्मचारी ढकोग में वाहनों को रोकने के लिए तैनात रहेंगे। यह आदेश छह मई से लेकर 30 मई तक लागू रहेंगे, जिससे तरेला से थल्ला के लिए बने रहे सड़क के कार्य को बिना किसी विघ्न पूरा किया जा सके। प्रशासन ने सभी वाहन चालकों व स्थानीय लोगों से आग्रह किया है कि वे इस कदम में उनका सहयोग करें, जिससे किसी प्रकार की अप्रिय घटना न घटे। 30 मई के बाद वाहनों की आवाजाही पहले की तरह सुचारू करवा दी जाएगी। ऐसे में बन्नी माता जाने वाले श्रद्धालुओं को थोड़ा परेशान होना पड़ सकता है, क्योंकि सुबह के समय ही ज्यादातर श्रद्धालु ढकोग से बन्नी माता के लिए प्रस्थान करते हैं। अब उन्हें 12:00 बजे के बाद ही जाने की अनुमति मिलेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें