फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: व्हाइट टाइगर की टीम ने बागी इलेवन को छह विकेट से हराया

Sun, 26 Oct 2025 10:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा चौगान में क्रिकेट मैच के दौरान ​खिलाड़ी।संवाद
विज्ञापन
चंबा। ऐतिहासिक चंबा चौगान में चल रही राजकुमार ब्रिजेंद्र सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में व्हाइट टाइगर की टीम ने बागी इलेवन को छह विकेट से हराया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के आयोजन सचिव राजीव सहगल ने बताया कि इस मैच में बागी इलेवन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 111 रन बनाए। इसमें अनिल ने 67 रन की पारी खेली। व्हाइट टाइगर की ओर से साजन ने चार विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी व्हाइट टाइगर की टीम ने चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इसमें साजन ने सर्वाधिक 37 और हैरी ने 29 रन की पारी खेली। इस जीत के साथ व्हाइट टाइगर की टीम ने प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें