एचआरटीसी की वर्कशॉप में निकला सांप। संवाद
चंबा। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) चंबा डिपो की वर्कशॉप में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब वहां एक सांप दिखाई दिया। कर्मचारियों का कहना है कि वर्कशॉप की इमारत जर्जर हालत में है और चारों और झाड़ियां उगी हुई हैं। दीवारों में दरारें और टूटे हुए हिस्सों के कारण अकसर सांप, बिच्छू और अन्य कीड़े-मकोड़े अंदर घुस आते हैं।
उन्होंने कहा कि हम रोजाना डर के माहौल में काम करते हैं। कर्मचारियों ने प्रबंधन से मांग की है कि वर्कशॉप की मरम्मत करवाई जाए, परिसर की नियमित सफाई की जाए और सुरक्षा इंतजाम मजबूत किए जाएं। उनका कहना है कि यदि हालात ऐसे ही रहे तो किसी दिन कोई बड़ी घटना हो सकती है। एचआरटीसी के डीडीएम शूगल सिंह का कहना है कि वर्कशॉप में सांप निकलने की घटना सामने आई है। जल्द ही वर्कशॉप की मरम्मत की जाएगी।