फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: शहर का कचरा कहां हो रहा निष्पादित, बना पहेली

Mon, 03 Nov 2025 04:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा शहर से कचरा लेकर जाती गाड़ी।संवाद
विज्ञापन
सवाल...कूड़ा संयंत्र कुरांह बंद, रोजाना गाड़ी कहां फेंक रही कचरा
विज्ञापन

नदी-नालों में बढ़ रही कचरे की मात्रा, पर्यावरण के लिए बढ़ा खतरा
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। नगर परिषद की गाडि़यां रोजाना शहर से कचरा इकट्ठा कर ले तो जा रही हैं लेकिन इस कचरे को कहां पर ठिकाने लगाया जा रहा है। इसकी जानकारी किसी के पास नहीं है। कुरांह कूड़ा संयंत्र कई महीनों से बंद पड़ा है। मरेड़ी में भी लोगों ने कूड़ा फेंकने पर आपत्ति जाहिर कर दी है।
ऐसे में अब शहर से निकलने वाला कचरा कहां निष्पादित हो रहा है। यह लोगों के लिए बहुत बड़ा सवाल बन चुका है। नदी नाले कचरे से भरे नजर आ रहे हैं। ऐसे में यही अनुमान लगाया जा रहा है कि शहर से जो भी कचरा निकल रहा है। सफाई ठेकेदार उस कचरे को नदी-नालों में अवैध तरीके से ठिकाने लगा रहे हैं। जो पर्यावरण के लिए आने वाले दिनों में बहुत बड़ा खतरा बन सकता है।
विज्ञापन


नगर परिषद की तरफ से हर माह सफाई ठेकेदारों को कचरा संयंत्र तक पहुंचाने के लिए भुगतान किया जाता है लेकिन संयंत्र यदि बंद पड़ा है तो ठेकेदार कचरा कहां ठिकाने लगा रहे हैं। इसे लेकर प्रशासन को नगर परिषद से अवश्य जवाबतलबी करनी चाहिए। लोगों में मनीष कुमार, विनोद कुमार, टेक चंद, जय सिंह, सुरेश कुमार, राहुल और मनोज कुमार ने बताया कि शहर से जो भी कचरा निकल रहा है, उसे कैसे निष्पादित किया जा रहा है। इसे लेकर नगर परिषद को सार्वजनिक जानकारी देनी चाहिए। उधर, नप अध्यक्ष नीलम ने बताया कि कूड़ा संयंत्र के लिए साइट तलाशी जा रही है।
विज्ञापन

इनसेट
नदी-नालों में कचरा ठिकाने लगाने की बात सामने आने पर खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। राहुल शर्मा, पीसीबी के सहायक अभियंता

चंबा शहर से कचरा लेकर जाती गाड़ी।संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें