फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: नया माइक्रोस्कोप खराब हुआ तो पुराने से चला दिया काम

Sat, 02 May 2026 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
दो सप्ताह से खराब उपकरण को ठीक करवाने में प्रबंधन अपना रहा ढुलमुल रवैया
विज्ञापन

आंखों की जांच के लिए नई तकनीक वाले माइक्रोस्कोप से आते हैं सटीक परिणाम
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में फेको मशीन का माइक्रोस्कोप खराब हो गया है। इस कारण मरीजों की आंखों की जांच करने में डॉक्टरों को परेशानी हो रही है।
मौजूदा समय में पुराने माइक्रोस्कोप से जुगाड़ करना पड़ रहा है। इससे मरीजों का सटीक इलाज करना डॉक्टरों के लिए मुश्किल हो रहा है। दो सप्ताह पहले खराब उपकरण को प्रबंधन अभी तक ठीक नहीं करवाया पाया है। अब तो प्रबंधन के पास यह तर्क भी नहीं है कि उनके पास उपकरण की मरम्मत करवाने के लिए पैसे नहीं हैं क्योंकि हर माह लाखों रुपये मेडिकल कॉलेज को पर्ची पंजीकरण से जमा हो रहे हैं। इसका इस्तेमाल मरीजों की सुविधा के लिए आसानी से किया जा सकता है। ऐसे में खराब उपकरण को ठीक नहीं करवाना प्रबंधन की लापरवाही की तरफ इशारा करता है।
विज्ञापन


सूरज कुमार, संजय शर्मा, राज सिंह ठाकुर, प्यार सिंह, जय सिंह, विनोद कुमार, हंसराज और नरेश कुमार ने बताया कि लंबे समय बाद चंबा में आंखों की फेको सर्जरी शुरू हुई है। ऐसे में यदि मशीन के उपकरण ही आधुनिक नहीं होंगे तो मरीजों का इलाज भी जुगाड़ की तरह होगा। जो उपकरण पहले ही काफी पुराना हो चुका है, उसके जरिये मरीजों की आंखों की जांच की जा रही है। सटीक परिणाम दिखाने वाला उपकरण खराब हो चुका है। इसे ठीक करवाने में प्रबंधन ढुलमुल रवैया अपना रहा है। उन्होंने प्रशासन और प्रबंधन से मांग की है कि खराब उपकरण को शीघ्र ठीक करवाया जाए।
विज्ञापन

नेत्र रोग विभाग के एचओडी डॉ. आदित्य कश्यप ने बताया कि खराब उपकरण को ठीक करवाने के लिए चिकित्सा अधीक्षक को अवगत करवा दिया गया है। जल्द ही उपकरण की मरम्मत होने की उम्मीद है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रदीप सिंह ने बताया कि जल्द ही उपकरण को ठीक करवा दिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें