फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सरकार ने चौड़ी कीं सड़कें तो लोगों ने बना दी मुफ्त की पार्किंग

Sun, 28 Apr 2024 10:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा में सुल्तानपुर के पास  पार्किंग के अभाव के चलते  सड़क किनारे पार्क किए गये वाहन।संवाद
विज्ञापन
चंबा। लाखों-करोड़ों रुपये खर्च कर सरकार ने मार्गों को चौड़ा तो किया, लेकिन सड़कों के दोनों किनारों को लोगों ने पार्किंग बना दिया है। शहर की सड़कों में कई जगह ऐसा ही नजारा देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

सुल्तानपुर वार्ड में भी हाईवे के किनारे लोगों ने गाड़ियां खड़ी कर मुफ्त की पार्किंग बना दी है। इससे हाईवे और संकीर्ण हो गया है। इस कारण हादसों का खतरा बढ़ गया है। इस मामले में प्रशासन और पुलिस विभाग भी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। नगर परिषद चंबा के दूसरे सबसे बड़े वार्ड सुल्तानपुर में भी हाईवे के दोनों ओर वाहनों की कतारें देखी जा सकती हैं। मार्ग संकीर्ण होने से हादसों का खतरा बढ़ गया है। दूसरी तरफ, ओबड़ी मोहल्ले के लिए जाने वाले मार्ग पर लोग ठोकरें खाने पर मजबूर हैं। जल शक्ति विभाग ने सीवरेज लाइन बिछाने के लिए चैंबर तो बना दिए, मगर अभी तक नगर परिषद इस मार्ग की मरम्मत नहीं कर पाई है। बहरहाल, सुल्तानपुर वार्ड में स्तों की खस्ताहालत पर लोगों ने नाराजगी जताई है। उन्होंने नगर परिषद के कार्रवाई न करने पर सवाल उठाए हैं। कहा कि सुल्तानपुर वार्ड में समस्याओं का अंबार है, लेकिन नप कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।


सुल्तानपुर नगर परिषद चंबा का दूसरा सबसे बड़ा वार्ड है, मगर नगर परिषद की ओर से इसकी सुध नहीं ली जा रही है। रास्ते खस्ताहाल हैं। ऐसे में दिक्कतें पेश आ रही हैं।
विज्ञापन


- जितेंद्र ठाकुर



सरकार की ओर से सुल्तानपुर में हाईवे को चौड़ा किया गया है, मगर लोगाें ने हाईवे किनारे को पार्किंग स्थल बना दिया है। प्रशासन की ओर से इस मामले पर कार्रवाई नहीं की जा रही है।

- इंद्र सिंह



वार्ड के विभिन्न मोहल्लों की ओर जाने वाले रास्तों की हालत बेहद खराब है। नगर परिषद चंबा की ओर से इन मार्गाें को दुरुस्त नहीं किया जा रहा है। एक साल बीतता आया है।

- व्यास देव शर्मा



नगर परिषद चंबा की ओर से सुल्तानपुर वार्ड की अनदेखी की जा रही है। पिछले एक साल से कोई नया काम वार्ड में शुरू नहीं हुआ है। ऐसे में वार्ड में विकास कार्य ठप हैं।

- देविंद्र कुमार


नगर परिषद चंबा की अध्यक्ष नीलम नैय्यर ने कहा कि यह मामला ध्यान में लाया गया है। कहा कि आदर्श आचार संहिता के बाद इन मार्गाें को दुरुस्त करवाया जाएगा।



एसडीएम चंबा अरुण शर्मा ने कहा कि इस बारे में पुलिस महकमे को निर्देश दिए जाएंगे कि हाईवे किनारे वाहनों को हटाया जाए, जिससे हाईवे पर किसी तरह की परेशानी वाहन चालकों को न हो।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें