फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: घर आने में देरी न करने को कहा, तो युवक ने पुल से छलांग लगा दे दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। शहर के जनसाली मोहल्ले के 20 साल के युवक ने बुधवार रात घर से कुछ दूरी पर साल खड्ड पर बने पुल से कूदकर जान दे दी। पुलिस में दर्ज बयान में मां सेतु ने बताया कि उनका बेटा घर पहुंचा तो बिजली का मीटर जलने से पूरे घर में अंधेरा छाया हुआ था। उसे शाम को घर लौटने में देरी न करने की बात कही तो वह गुस्सा हो गया और उसने पुल से साल खड्ड में छलांग लगा दी। उसका शव बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक वहां से गुजर रहे लोगों ने उसे छलांग लगाते हुए देख लिया और इसकी सूचना उसके घरवालों को दे दी। परिजन और पुलिस टीम उसकी तलाश करने के लिए साल खड्ड पहुंच गए। रातभर पुलिस, अग्निशमन विभाग, परिजनों और लोगाें ने उसकी तलाश करने के लिए सर्च अभियान चलाया। खड्ड से लेकर रावी नदी तक उसकी तलाश की गई, लेकिन उसका कुछ पता नहीं लग पाया। वीरवार सुबह उसका शव खड्ड में बरामद हुआ। पुलिस ने शव को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां पर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि खड्ड में छलांग लगाकर युवक की मौत का मामला सामने आया है। इसमें पुलिस गहनता से जांच कर रही है। परिवार में तीन बड़ी बहनें हैं और सौरव सबसे छोटा था। पिता इंद्र मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते है। माता गृहिणी हैं। कुछ माह पूर्व ही सौरव सरोल स्थित निजी दुकान में काम पर लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें