फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बूंद-बूंद सिंचाई प्रणाली योजना से बचेगा पानी

Fri, 22 Nov 2024 04:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
योजना से जुड़ने पर बागवानों को 80 प्रतिशत अनुदान भी मिलेगा
विज्ञापन


बागवान इस योजना से जुड़ने के लिए विभाग से करें सपंर्क
रिंपी ठाकुर
चंबा। सरकार की ओर से शुरू की गई बूंद-बूंद सिंचाई प्रणाली योजना से पानी की बचत होगी। इस योजना के तहत बागवानों को 80 प्रतिशत अनुदान भी मिलेगा। इस योजना से जुड़ने के लिए बागवान उद्यान विभाग के साथ सपंर्क कर सकते हैं।
इस योजना के तहत सिंचाई के लिए पानी कम इस्तेमाल होगा। बता दें कि जिला के सैकड़ों लोग बागवानी से जुड़े हैं, जिन्हें बगीचों में सिंचाई के लिए पानी की आवश्यकता होती है, लेकिन, कुछ स्थानों पर सिंचाई की व्यवस्था न होने वाले इलाकों के लिए विभाग की ओर से बूंद-बूंद सिंचाई प्रणाली योजना शुरू की है। इस योजना से बगीचों में नमी बरकरार रहेगी और पानी की भी बचत होगी। उद्यान विभाग के उपनिदेशक डॉ. प्रमोद शाह ने जिला बागवानों के लिए एडवाजरी जारी की है कि इस योजना से जुड़ने के लिए बागवानों को अपने नजदीकी केंद्र में संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि में अलग-अलग जगहों पर मौसम का मिजाज भी अलग-अलग देखा गया है। कहीं, बहुत ज्यादा गर्मी है, तो कहीं बहुत ज्यादा सर्दी, कहीं सूखा पड़ा है, तो कहीं बहुत ज्यादा बरसात होती है। ऐसे में बागवानों को भारी नुकसान भी उठाना पड़ जाता है। बागवानों को होने वाले नुकसान की कुछ भरपाई की जा सके, इसके लिए केंद्र और राज्य सरकार की ओर से बागवानों के लिए कई तरह की लाभकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। जिसका लाभ बागवानों को मिल रहा है। कहा कि इस योजना की खास बात यह है कि इस में बूंद-बूंद सिंचाई योजना को मुख्य रूप से शामिल किया गया है, ताकि कम से कम पानी में अधिक फसलें उगाई जा सकें। सिंचाई के लिए सिस्टम लगाने के लिए सरकार की ओर से 80 फीसदी तक अनुदान दिया जाएगा। यह अनुदान उन्हीं बागवानों को दिया जाएगा, जो सरकार की बूंद-बूंद सिंचाई प्रणाली योजना से जुड़ेगे। बागवान इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

ऑनलाइन ई उद्यान पोर्टल एप पर करना होगा आवेदन
इस योजना से जुड़ने के लिए बागवान ऑनलाइन ई उद्यान पोर्टल एप पर आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए बागवानों के आधार कार्ड और बैंक की फोटो कॉपी लगना अनिवार्य है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें