फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चमेरा डैम-3 से एक सितंबर रात को छोड़ा जाएगा पानी

Thu, 29 Aug 2024 10:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। खड़ामुख स्थित चमेरा-3 बांध से 1 सितंबर रात को 11:00 बजे से दो सितंबर को शाम 6 बजे तक पानी पानी छोड़ा जाएगा। यह बांध के जलाशय में होने वाले अतिरिक्त प्रवाह पर निर्भर होगा।
विज्ञापन

चमेरा-3 पावर स्टेशन के प्रमुख अनिल कुमार ने बताया कि सिल्ट फ्लशिंग के दौरान खड़ामुख स्थित चमेरा-3 के डैम के दरवाजे खोलकर पानी धीरे-धीरे छोड़ा जाएगा। इस दौरान चमेरा-3 के डैम के निचले स्तर पर रावी में पानी बढ़ने की आशंका है। खड़ामुख स्थित चमेरा-3 डैम के निचले स्तर पर रह रहे रिहायशी इलाकों के लोगों को पानी छोड़ने से पहले सायरन बजाने के अलावा संबंधित क्षेत्र में गाड़ी के माध्यम से भी प्रचार किया जाएगा। संबंधित क्षेत्र में पंचायत प्रधानों को व्हाट्सएप एवं एसएमएस से भी सूचित किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें