फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: टैबलेट पर चित्र देखकर पढ़ाई करेंगे प्राइमरी के विद्यार्थी

Thu, 29 Aug 2024 10:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले में नियमित प्राइमरी अध्यापक अब टैबलेट से विद्यार्थियों को पढ़ाएंगे। इससे स्कूली विद्यार्थी चित्रों के आधार पर विषयवस्तु को आसानी से समझ और सीख सकेंगे।
विज्ञापन

समग्र शिक्षा के तहत जिले के 1893 प्राइमरी शिक्षकों को टैबलेट दिए गए हैं। जिले के 15 शिक्षा खंडों में टैबलेट दिए गए हैं। खंड प्राथमिक शिक्षा अधिकारियों ने संबंधित केंद्रीय मुख्य शिक्षकों के माध्यम से अध्यापकों को वितरित किए गए हैं।
गौरतलब है कि प्राथमिक शिक्षकों का बढ़ते काम सरल करने और शिक्षकों के व्यक्तिगत फोन में ऑनलाइन कार्य का बोझ कम करने के लिए सरकार ने प्राथमिक शिक्षकों को विभाग और स्कूल से संबंधित ऑनलाइन कार्य करने के लिए टैबलेट दिए हैं।
विज्ञापन

सरकार प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और शिक्षा के लिए अनुकूल माहौल बनाने के लिए कई कदम उठा रही है। इसी कड़ी में समग्र शिक्षा अभियान के तहत नियमित प्राइमरी शिक्षकों को टैबलेट दिए गए हैं। इससे शिक्षक विद्यार्थियों को डिजिटल माध्यम से शिक्षा देने के साथ अन्य कार्य भी आसानी से कर पाएंगे। समग्र शिक्षा जिला परियोजना अधिकारी नम्रता शर्मा ने बताया कि जिले के 1893 शिक्षकों को टैबलेट वितरित किए गए हैं। इससे जहां विद्यार्थियों को पढ़ाने में आसानी होगी, वहीं अन्य विभागीय कार्य करने में भी शिक्षकों को सरलता होगी। नियमित शिक्षकों को टैबलेट की सौगात दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें