फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डढियारा, हथेड़ी, पंदरोड़ा, डोली में पानी की आपूर्ति बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
मंगला (चंबा)। ग्राम पंचायत मंगला के डढियारा, हथेड़ी, पंदरोड़ा और डोली मोहल्लों में एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति बंद पड़ी है। पेयजल आपूर्ति बाधित होने से लोगों को पीने और अन्य उपयोग के लिए पानी प्राकृतिक जलस्रोतों से ढोकर लाना पड़ रहा है। वहीं, विभागीय अधिकारी भनेरा में भूस्खलन से पेयजल लाइन के टूटने की बात कह रहे हैं। ऐसे में गांवों के लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि भीषण गर्मी के मौसम में अब मंगला पंचायत के कुछ मोहल्लों में पेयजल संकट से ग्रामीणों को जूझना पड़ रहा है।
ग्रामीणों मनोज कुमार, हरिंद्र, नरेश कुमार, पंकज कुमार, विजय कुमार का कहना है कि पेयजल की आपूर्ति बंद होने के बारे में जलशक्ति विभाग के कर्मचारियों को कई बार अवगत करवाया गया। कहा कि जब शिकायत की जाती है तो पानी की आपूर्ति सुचारुहो जाती है। उसके बाद दोबारा सप्लाई बंद हो जाती है। ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारी से क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति सुचारु करवाने की मांग की है।
मंगला पंचायत के उपप्रधान सुधीर कुमार ने कहा कि पंचायत के कुछ मोहल्लों में पानी की सप्लाई बंद पड़ी हुई है। मंगलवार को विभागीय कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंच कर रस्सी के सहारे कर्मचारियों ने लाइन को सुचारु करवाया।
विज्ञापन

जलशक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता ज्ञान चंद ने कहा कि भनेरा के पास भूस्खलन से पेयजल लाइन टूटने से समस्या हुई। कहा कि रस्सियों के सहारे कर्मचारियों ने सड़क से नीचे लटक कर बड़ी मशक्कत से लाइन को सुचारु करवाया। इसमें पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने भी सहयोग किया। कहा कि बंद पेयजल सप्लाई सुचारु करवा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें