फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चंबा-चांजू मार्ग अब नहीं बहेगा कंगेला नाले का पानी

Sun, 10 Aug 2025 10:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा में चुराह के कांगेला नाले से गुजरते वाहन।स्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
चुराह (चंबा)। चंबा-चांजू मार्ग पर अब कंगेला नाले का पानी नहीं बहेगा। लोक निर्माण विभाग ने इस मार्ग पर सीमेंट के पाइप डाल दिए हैं। इससे नाले का पानी सड़क के नीचे से पाइप से बहेगा। इस कार्य से वाहन चालकों को काफी राहत मिलेगी। गत माह ऊपरी क्षेत्र में बादल फटने के कारण इस नाले में बाढ़ आ गई थी और पुल बह गया था। इससे वाहनों की आवाजाही ठप थी और तीन पंचायतों का संपर्क तहसील मुख्यालय से कट गया था। हालांकि इसके बाद वैकल्पिक तौर पर मार्ग को बहाल तो कर दिया था, लेकिन नाले में बरसात के चलते पानी का बहाव ज्यादा है। इस कारण छोटे वाहनाें और राहगीरों को आवाजाही में परेशानियां पेश आ रही थीं। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से योजनाबद्ध तरीके से मार्ग पर सीमेंट के पाइप डाले हैं। इससे अब वाहनों की आवाजाही सुगम हो गई है।
विज्ञापन


लगातार बारिश और बादल फटने से क्षेत्र में काफी नुकसान हुआ था। कंगेला नाले में पुल के बहने से आवाजाही कठिन हो गई थी। विभाग ने तेजी से कार्य करते हुए सीमेंट के पाइप डालकर मजबूत मार्ग तैयार कर दिया है। अब छोटी और बड़ी गाड़ियां आसानी से गुजर रही हैं। विपिन कुमार, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें